फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एरोट्रोपोलिस लैंड पूलिंग आवेदन की अंतिम तिथि अब 18 दिसंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गमाडा ने एरोट्रोपोलिस परियोजना के तहत लैंड पूलिंग योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इस निर्णय से भू-मालिकों को बड़ी राहत मिली है। वे अब 18 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर थी, जो समाप्त हो चुकी थी। ग्रेटर मोहाली एरिया विकास प्राधिकरण (गमाडा) ने इस समय-सीमा में लगभग एक महीने का विस्तार किया है। यह विस्तार एरोट्रोपोलिस परियोजना के विकास से संबंधित है। इसमें पॉकेट ई, एफ, जी, एच, आई और जे शामिल हैं। 20 जुलाई को जमीन अधिग्रहण के संबंध में अवार्ड घोषित किया गया था। तब भू-मालिकों को नकद मुआवजे के बजाय लैंड पूलिंग योजना का लाभ लेने का विकल्प दिया गया था। इसके लिए आवेदन जमा करने को 120 दिन का समय निर्धारित किया गया था। गमाडा ने संबंधित भू-मालिकों से निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन




आवेदन प्रक्रिया और विस्तृत जानकारी

जिन भू-मालिकों ने अभी तक लैंड पूलिंग योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं किए हैं, वे बढ़ी हुई अवधि में आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर उन सभी पात्र भू-मालिकों के लिए है जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। योजना की शर्तों और आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी गमाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक भू-मालिक www.gmada.gov.in पर जाकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें