फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्मी विर्क की झलक पाने को जुट गई भीड़, फिर सिंगर ने थाने में आकर बांटा राशन

विज्ञापन
मोहाली.......गांव मटौर में गायक एम्मी विर्क द्वारा राशन बांटने के कार्यक्रम की भनक जैसी ही गांव निवा? - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी के दौरान आफत में आए लोगों के नेताओं, पुलिस व समाजसेवी संस्थाओं के बाद अब पंजाब के कई कलाकार और अदाकार भी आगे आए हैं। कोशिश सबकी यह ही है कि कोई भी व्यक्ति भूख न रहे। इसी कड़ी में शुक्रवार को पंजाबी फिल्मों के अदाकार व गायक एम्मी विर्क की ओर से शहर में जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा गया। पहले विर्क ने पुलिस के सहयोग से गांव मटौर में राशन बांटने का कार्यक्रम शाम को चार बजे रखा गया था। जैसे ही गांव में रहते लोगों को पता चला की राशन मिलने वाला है। साथ ही कलाकार राशन देने आने वाले तो बड़ी संख्या में लोगों का हजूम वहां पहुंच गया। इसमें ज्यादातर लोग बाहरी राज्य वाले थे। कई लोगों तो राशन लेने के लिए आधा घंटा पहले ही पहुंच गए। देखते ही देखते गांव में लोगों की भीड़ लग गई जिससे प्रशासन व सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन व कर्फ्यू की सरेआम धज्जियां उड़ गईं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी 1 अश्वनी गोटियाल और थाना मटौर के प्रभारी राजीव कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने पब्लिक को अपने अपने घर पर भेजा। इसके बाद पुलिस द्वारा कुछ व्यक्तियों को थाना मटौर में बुलाकर गायक व अदाकार एम्मी विर्क से राशन दिलवाया गया। विर्क ने इस मौके कहा कि वह तीन दिनों से इस काम में लगे हैं और जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं होता जारी रहेगा। जिक्रयोग है कि इससे पहले सूफी गायक सतिंदर सरताज और कुलविंदर बिल्ला समेत कई सिंगर भी लोगों को जरूरी सामान दे चुके हैं। उनकी झलक पाने को लोग बेताव दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें