फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मजीठिया की जमानत याचिका पर अदालत ने पांचवीं बार रखा फैसला सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की जमानत याचिका पर अदालत ने पांचवीं बार फैसला सुरक्षित रख लिया है। मंगलवार को जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। एक घंटा दोनों पक्षों के वकीलों में बहस हुई। आज भी नतीजा निकलकर सामने नहीं आया। घंटों की बहस के बाद अदालत ने जमानत याचिका पर फैसला फिर सुरक्षित रख लिया। अब इस मामले में बुधवार को सुनवाई होगी। वहीं, मंगलवार को कोर्ट में मजीठिया की बैरक बदलने की याचिका पर भी फैसला आना था लेकिन इस याचिका पर भी दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मामले में 21 अगस्त तक फैसला सुरक्षित रख लिया। गौरतलब है कि सोमवार को भी मजीठिया की जिला अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें