डेराबस्सी। पुलिस ने हरियाणा सीमा के साथ लगते गांव बेहड़ा में दो जगह छापे मारकर घर से पांच लीटर देसी शराब और 40 लीटर लाहन बरामद की है। इसके अलावा गांव में ही एक मोटर के नजदीक से लाहन की सात कैनियां पकड़ी हैं। घर में शराब निकालने के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे मामले में मोटर मालिक मौके से फरार है।
एएसआई के अनुसार पुलिस ने बरवाला सड़क पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सूचना मिली कि बलविंदर सिंह व उसकी पत्नी सुरजीत कौर घर में शराब बनाते हैं। इसके बाद पुलिस ने घर में छापा मारकर पांच लीटर देसी शराब सहित 40 लीटर लाहन व भट्टी, गैस सिलिंडर के साथ अन्य समान बरामद हुआ।
एक अन्य मामले में पुलिस ने मनजीत सिंह की मोटर पर छापा मारकर लाहन की सात कैनियां बरामद कीं। जानकारी के अनुसार एक कैनी में 15 लीटर लाहन भरी हुई थी।