फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज 2 में चला निगम का बुलडोजर, राजनीतिक हस्तियों के घरों के बाहर भी हटाए ढांचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में नगर प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी मुहिम सोमवार से फिर तेज हो गई। फेज-2 में पार्क नंबर 23 में दो मकानों के मालिकों ने पार्क को जाली लगाकर बंद कर रखा था, जिसे नगर निगम की टीम ने हटाया। इससे बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए पार्क फिर खुल गया। साथ ही फेज-2 इलाके में कई मकानों, दुकानों और शोरूमों के बाहर बने ढांचों को भी हटाया गया।
विज्ञापन

कुछ प्रमुख राजनीतिक हस्तियों और एक सरकारी दफ्तर के बाहर भी अतिक्रमण हटाया गया जिससे क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने कहा कि कुछ शोरूमों के पीछे कोई स्थायी कब्जा न होने के बावजूद वहां लगा मार्बल तोड़ दिया गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान हुआ।
इस बीच इलाके के दो पार्षदों दविंदर कौर वालिया और जसप्रीत कौर के पति राजा मोहाली ने प्रशासन पर चयनात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कुछ स्थानों पर सख्ती दिखाई जा रही है, जबकि अन्य जगहों पर अतिक्रमण होने के बावजूद अनदेखी हो रही है। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि यह अभियान नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें