फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: निगम अवैध रेहड़ी–फड़ी पर करेगा सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की हालिया हाउस मीटिंग में अवैध रेहड़ी–फड़ी और पानी के रेट को लेकर प्रस्ताव रखे गए। बैठक में जोरदार बहस के बाद कमिश्नर ने साफ किया कि अवैध रेहड़ी–फड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में केवल 990 स्ट्रीट वेंडरों के पास ही लाइसेंस है, लेकिन लाइसेंस का मतलब स्थायी कब्जा नहीं है।
कमिश्नर ने बताया कि अब अवैध रेहड़ी–फड़ी चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू होगी। पहली बार चालान पर जुर्माना, दूसरी बार डबल जुर्माना और तीसरी बार रेहड़ी जब्त की जाएगी। हाउस में सभी पार्षदों ने इस मुहिम को मंजूरी दी। इसके अलावा तय हुआ कि वेंडर्स से हर महीने तय रकम वसूली जाएगी, लेकिन किसी को स्थायी जगह नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के रेट बढ़ाने और मुफ्त पानी लेने वाले घरों को बिल भेजने पर भी चर्चा हुई। अधिकांश पार्षद पानी की बर्बादी रोकने के पक्ष में थे। इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा। शहर में अब अवैध कब्जों और रेहड़ी–फड़ी पर कड़ी निगरानी की जाएगी, ताकि निगम के नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें