फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गांव जंडपुर-ठसका सड़क की हालत खस्ता, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गांव जंडपुर-ठसका सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जिससे आवाजाही के साथ-साथ स्थानीय लोग काफी परेशान हो रहे हैं। खरड़ नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 4 के अधीन आते क्षेत्र के सन्नी एनक्लेव टी-ब्लॉक जंडपुर के प्रधान मनजीत सिंह जगा जंडपुर, चेयरमैन गुरमेल सिंह, संदीप कुमार, रावत, सुरेश शर्मा न अन्य ने बताया कि इस सड़क पर कई गांव पड़ते हैं और आगे यह सड़क न्यू चंडीगढ़ एरिया को मिलती है। इस सड़क पर करीब चार साल पहले सड़क निर्माण के लिए गटका डलवाया गया था लेकिन उसके बाद आज तक भी इस सड़क पर प्रीमिक्स नहीं डाला गया। अब बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और सड़क की हालत पहले से ज्यादा खस्ताहाल हो जाएगी। उनकी सरकार से मांग है कि इस सड़क पर तुरंत प्रीमिक्स डलवाई जाए ताकि आवाजाही में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें