फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शहर के रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई केवल एक कर्मचारी के भरोसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। रेलवे स्टेशन के परिसर में पूरी तरह से साफ-सफाई न होने के कारण यहां गंदगी फैली रहती है और कूड़ेदान खाली नहीं करने के कारण यह पूरा भरा रहता है। क्योंकि यहां पर पूरे स्टेशन की साफ-सफाई केवल एक ही कर्मचारी के भरोसे छोड़ रखी है। वह एक बार सफाई करता है तो सिर्फ देर ही यहां पर सफाई रहती है। यह कर्मचारी भी सरकारी नहीं निजी है , इसकी ड्यूटी आठ घंटे की होती है। ऐसे में रात को जब स्टेशन पर यात्री भी होते हैं और ट्रेनें भी तो परिसर में सफाई के लिए कोई भी नहीं होता है।
विज्ञापन


फेज-11 के रेलवे स्टेशन पर न कूड़ेदान खाली किए जाते हैं और न ही पटरियों की सफाई नियमित रूप से की जाती है। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में रूपेश, मनोज कुमार, रामदास, शिव प्रसाद सहित अंकित कुमार शर्मा ने बताया कि वह लोग मोहाली की एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। वह अक्सर इस स्टेशन से माल लेकर महीने में तीन से चार बार अलग-अलग शहरों में जाते रहते हैं। पिछले पांच साल से वह मोहाली में रह रहे हैं। उनका कहना है कि स्टेशन परिसर के किसी भी इलाके में अच्छी तरह से सफाई नहीं की जाती है।

जबकि देखा गया है कि इस स्टेशन पर दिन में यात्रियों की भीड़ रहती है और रात को भी दो-तीन ट्रेनें यहां आकर रुकती हैं। स्टेशन पर रुकने वाले यात्री कचरा प्लेटफार्मों और पटरियों पर फेंक देते हैं। सफाई कर्मी न होने की वजह से स्टेशन पर सुबह तक काफी कचरा एकत्रित हो जाता है। जिसकी सफाई सुबह आकर इकलौता सफाई कर्मचारी ही करता है।
विज्ञापन

शौचालयों में भी नहीं होती सफाई
रेलवे स्टेशन परिसर में बने शौचालयों की भी नियमित रूप से सफाई नहीं होती है। यहीं वजह है कि यात्रियों को गंदे शौचालय में जाना पड़ता है। कई यात्री तो गंदे शौचालय देखकर नाक पर हाथ रखकर वापस लौट आते हैं। यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर कम से कम तीन-चार सफाई कर्मचारी तैनात किए जाने चाहिए।
कोट्स

मोहाली रेलवे स्टेशन पर सफाई का काम आजकल मासिक अग्रिम प्रणाली के माध्यम से प्रबंधित किया जाता है। स्टेशन पर्यवेक्षी टीम को स्टेशन के सफाई कार्यों का ऑडिट करने और एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर, उचित कार्रवाई की जाएगी, जिसमें कुशल प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए अग्रिम राशि बढ़ाना या सफाई कार्य को आउटसोर्स पर करना शामिल हो सकता है। -मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, डिवीजन अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें