मोहाली। फेज़-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल की किंडरगार्टन विंग द्वारा मेडल सेरेमनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. गुरकिरण जीत प्रिंसिपल, शिवालिक पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ तथा डॉ. अनुपकिरण कौर प्रिंसिपल, शिवालिक पब्लिक स्कूल, मोहाली सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने विभिन्न राज्यों की झलक दिखाती रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों के उत्साह और 100 प्रतिशत सहभागिता को प्रोत्साहित करने हेतु मेडल सेरेमनी आयोजित की गई।