फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पांच किशोरों को निर्वस्त्र कर पीटने पर बाल अधिकार रक्षा कमिशन ने लिया सू-मोटो नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर पांच किशोरों को निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में पंजाब राज्य बाल अधिकार रक्षा कमीशन ने संज्ञान लेकर सू-मोटो नोटिस लिया है। मोहाली पुलिस को कमीशन के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने जांच अधिकारी को 27 अक्तूबर की सुबह 11 बजे दफ्तर में पेश होने के निर्देश जारी किए हैं। यह नोटिस कमिशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स एक्ट-2005 की धारा-17 के तहत दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ इस मामले में जीरकपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद एक आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पांच दिन पहले सोमवार को वीआईपी रोड पर पांच किशोरों को निर्वस्त्र कर पीटने का मामला सामने आया था। कुछ दुकानदारों ने इसकी वीडियो भी बनाई थी। दुकानदारों का कहना था कि ये लोग चोर हैं। स्वयं को मजदूर बताकर वीआईपी रोड पर काम करने आते हैं। आरोप है कि इनको पीटने के बाद मिर्च खिलाई गई। मांगने पर पानी भी नहीं दिया गया। पांचों किशोर गांव भुड्डा साहिब के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें