फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: व्यापार मंडल ने की मुख्य बाजारों और सड़कों से रेहड़ी-फड़ी वालों को हटान की मांग, एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों से रेहड़ी-फड़ी वालों के अवैध कब्जों को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को खरड़ व्यापार मंडल के प्रधान अशोक शर्मा ने एसडीएम दिव्या पी को मांग पत्र सौंपा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना था कि शहर की मुख्य सड़कों, बाजारों और गलियों में पूरी तरह रेहड़ी-फड़ी वालों ने कब्जा कर लिया गया है।
विज्ञापन

इस कारण अब लोग इसे रेहड़ी वाला बाजार के नाम से भी जानने लगे हैं। शहर की सड़कों और बाजारों का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं होगा, जहां रेहड़ी फड़ी वालों ने कब्जा न किया हो। इन रेहड़ी फड़ी वालों के कब्जे के कारण शहर की सड़कों और बाजारों में पूरी तरह जाम लगा रहता है। स्थानीय लोगों का बाजारों में आनाजाना भी मुश्किल हो गया है। शहर का क्राइम रेट भी बढ़ गया है। शहर में कोई घटना हो जाने पर पुलिस का घटना स्थल पर पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने मांग की है कि कानून के अनुसार शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों में रेहड़ी फड़ी लगाना अपराध है। खरड़ शहर में यह अपराध रोजाना हो रहा है। खरड़ के कई सामाजिक संगठनों और व्यापार मंडल की इस समस्या को लेकर प्रशासन के साथ बैठक हो चुकी हैं परंतु इस समस्या का अभी तक कोई समाधान नही हो सका है। इस अवसर पर उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शहर की इस बड़ी समस्या का तुरंत समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें