फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कैब को बस ने मारी टक्कर, चालक और दो युवतियां जख्मी

Tue, 09 May 2023 02:04 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैब को बस ने मारी टक्कर, चालक और दो युवतियां जख्मी
विज्ञापन


पीसीएल लाइट प्वाइंट पर ट्रैफिक लाइट पार करने के दौरान हुआ हादसा
रवीना के सिर पर लगे 22 टांके, तनजोत जीएमसीएच-32, चंडीगढ़ में भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पीसीएल लाइट प्वाइंट पार करते समय एक तेज रफ्तार बस ने कैब में टक्कर मार दी। इस हादसे में जख्मी हुई युवती रवीना निवासी सेक्टर-44 चंडीगढ़ ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ थाना फेज-1 में केस दर्ज कराया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दोस्त तनजोत कौर के साथ दो मई को सुबह के छह बजे कैब से अपने घर आ रही थी। जब पीसीएल लाइट प्वाइंट पहुंचे तो हरी लाइट देखकर ड्राइवर ने कैब निकालने की कोशिश की। इतनी देर में एक लाल रंग की पंजाब नंबर की बस ने लाल लाइट पर बस को लापरवाही से चलाते हुए कैब में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में पीड़िता रवीना के सिर पर 22 टांके लगे हैं और उनकी दोस्त को बहुत चोट आई है। हादसे के बाद दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर इलाज के बाद रवीना को उसी दिन छुट्टी मिल गई। वहीं तनजोत कौर की हालत गंभीर होने पर जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में रैफर कर दिया गया। वहीं, ड्राइवर को भी हादसे में चोट आई है और उसकी कैब का काफी नुकसान हुआ है। पुलिस अभी आरोपी बस ड्राइवर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक की मौत

मोहाली। मोटरसाइकिल चालक ने गांव संभालकी लाइट्स प्वाइंट के पास सड़क पर पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी। उसकी इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई है। मृतक की पहचान सतनाम सिंह निवासी गांव मोजपुर के रूप में हुई है। लड़के के पिता ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। शिकायतकर्ता मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा निजी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। वह किसी काम से रात आठ बजे अपने बेटे के साथ पैदल घर जा रहा था। उनका बेटा पांच-सात कदम आगे पैदल चल रहा था। जब वह सेक्टर 105-106 गांव संभालकी के लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल चालक आया और उसके बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसका बेटा सड़क पर गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया गया। यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया।यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें