फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: इटली में डूबे युवक का शव पहुंचा पैतृक गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ के निकट गांव सहौड़ा के 27 वर्षीय युवक गुरदीप सिंह का शव वीरवार को इटली से घर पहुंच गया। गुरदीप सिंह के शव को देखते ही परिवार के लोग और रिश्तेदार विलाप करने लगे। गुरदीप सिंह के रिश्तेदार ने बताया कि गुरदीप सिंह लगभग सात माह पहले रोजगार के सिलसिले में इटली गया था। गत माह वह कुछ दोस्तों के साथ समुद्र में नहा रहा था तो अचानक पैर फिसलने से वह डूब गया।
विज्ञापन

इटली पुलिस ने चार घंटे की जद्दोजहद के बाद हैलीकाॅप्टर की मदद से गुरदीप सिंह के शव को बाहर निकाला। गुरदीप सिंह के साथ रह रहे दोस्तों ने आपस में पैसे इकट्ठे करके गुरदीप सिंह के शव को उसके गांव तक भेजने के प्रबंध किए। गुरदीप सिंह का शव उसके पैतृक गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। भारी भीड़ के बीच गुरदीप सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गुरदीप सिंह के परिवार के एक सदस्य ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण गुरदीप सिंह ने विदेश जाने का फैसला किया था। जिसके लिए परिवार ने गांव में खेती के लिए रखी जमीन बेचकर उसे इटली भेजा था लेकिन वहां यह दुर्घटना हो गई। मृतक के परिवार ने पंजाब सरकार व प्रशासन से परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें