फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बाइक सवार ने घर में घुसकर महिला के कानों से बालियां छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। वार्ड नंबर-13 में एक महिला के कानों से सोने की बालियां छीनकर झपटमार फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया है। राज रानी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को वह अपने घर के बाहर वाले दरवाजे की गैलरी में बैठी थी। उसी समय बाहर सड़क पर मुंह ढके बाइक सवार दो लोग वहां पहुंचे।पहले वे कुछ समय मोबाइल पर बातें करने लगे। इसी दौरान मौका मिलते ही एक स्नैचर ने गैलरी के अंदर आकर उसके कानों से 7-8 ग्राम की सोने की बालियां झटक ली। बालिया झपटने उसके कान भी जख्मी हो गए। लोगों ने झपटमारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें