खरड़। मोहाली जिला केमिस्ट एसोसिएशन और खरड़ केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह, सीनियर पुलिस सुपरिटेंडेंट मोहाली हरमनदीप सिंह हंस तथा सहायक ड्रग कमिश्नर पंजाब संजीव गर्ग के साथ मिल मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने मोहाली तथा खरड़ में केमिस्ट की अलग-अलग दुकानों पर पुलिस द्वारा मारे गए छापों के बारे में बताया, जिनमें कुछ ड्रग विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी के बिना तालमेल किए गए थे। इस मौके पर कानून की पालना करने वाले केमिस्टों को परेशानी संबंधी चिंता प्रकट की। इस प्रतिनिधिमंडल में अमरदीप सिंह, प्रधान एमडीसीए, विक्रमजीत ठाकुर प्रधान, मोहाली केमिस्ट एसोसिएशन,जेपी सिंह चेयरमैंन, मदन पाल गर्ग, नवीन राजन, प्रवीन, दिनेश, पुनीत मंडकन, अनिल आनंद, कुलविंदर व अन्य सदस्य मौजूद थे।