फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगावत करने वाले अकाली नेता बोले- कुलवंत की अगुवाई में ही लडे़ंगे निकाय चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम चुनाव से पहले ही अकाली दल में हुई बगावत पार्टी के लिए चुनौती बन गई। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से बगावती तेवर दिखाने वाले पूर्व पार्षदों और सीनियर नेताओं को मनाने के कई प्रयास किए गए। लेकिन अभी तक बात सिरे नहीं चढ़ पाई है ओर पार्टी का यह प्रयास नाकाम रहा। अकाली नेताओं को साफ कहना है कि वह पूर्व मेयर एवं सीनियर अकाली नेता कुलवंत सिंह की अगुवाई में ही निकाय चुनाव लड़ेंगे। सूूूत्रों के मुताबिक सभी नेताओं ने साफ कर दिया है कि वह अपने फैसले से पीछे हटने वाले नहीं हैं। वहीं, इस वजह से अगर पार्टी की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई की भी जाती है तो वह इसके लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पार्टी की ओर से नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली मतदाता सूची जारी करने के साथ ही बगावत हो गई थी। क्योंकि कुलवंत सिंह को इसमें तवज्जो नहीं दी गई थी। जबकि पांच साल तक कुलवंत की अगुवाई में अकाली नेता काम कर रहे थे। बगावत करने वाले नेताओं में कई नेता ऐसे थे, जिन्हें निगम चुुनाव के लिए टिकट मिल भी गया था। वहीं, वह पार्टी की कार्यकारिणी में जिले में अहम जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्होंने भी कुलवंत सिंह की अगुवाई में चुनाव लड़ने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। नेताओं का कहना था कि उन्होंने पार्टीबाजी से ऊपर उठकर यह फैसला लिया है।
वहीं, पता चला है कि अकाली दल की ओर से पूर्व पार्षदों को वापस आने के लिए मंगलवार शाम तक का समय दिया गया था और साथ ही कहा गया था कि अगर वह वापसी नहीं करेंगे तो पार्टी की ओर से अकाली दल के अपने अधिकारिक उम्मीदवारों का एलान कर दिया जाएगा। लेकिन इसके बावजूद भी अकाली दल के पूर्व पार्षद वापसी के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं, पूर्व पार्षदों का कहना है कि इस संबंधी फैसला अब कुलवंत सिंह की तरफ से लिया जाना है। वह एकजुट होकर कुलवंत सिंह के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

कुलवंत सिंह सूची तैयार करने में जुटे
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुलवंत सिंह ने अन्य वार्डों से अपने उम्मीदवार उतारने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंधी बाकायदा बाकी के वार्डों से उम्मीदवारों की सूची तैयार की जा रही है। वहीं, साफ लग रहा है कि आने वाले दिनों में उनकी तरफ से 50 वार्डों में अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे।
इन नेताओं ने उठाई आवाज
पूर्व मेयर कुलवंत सिंह के पक्ष में परविन्दर सिंह सोहाना, सुरिन्दर सिंह रोडा, परमजीत सिंह काहलों, गुरमुख सिंह सोहल, बीबी कुलदीप कौर कंग, रमनप्रीत कौर कुंभड़ा, गुरमीत सिंह वालिया, फूलराज सिंह, हरपाल सिंह चन्ना, आर.पी. शर्मा, सरबजीत सिंह, राजिन्दर कौर कुंभड़ा, गुरमीत कौर, रवीन्द्र सिंह बिंद्रा, जसपाल सिंह मटौर, जसवीर कौर अतली, अवतार सिंह वालिया, उपिन्दरप्रीत कौर, रजनी गोयल, कमलजीत कौर, हरमनजोत सिंह कुंभड़ा, हरमेश सिंह कुंभड़ा खड़े हैं। पूर्व पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी और रमेश प्रकाश कंबोज बीमार हैं। हालांकि उन्होंने भी कुलवंत को अपना समर्थन दिया है।
ऐसे लिया था फैसला
अकाली दल के पूर्व पार्षदों ने बताया बैठक में सर्वसम्मति के साथ फैसला लिया गया था कि इस बार मोहाली नगर निगम के चुनाव कुलवंत सिंह की अगुवाई में ही लड़े जाएंगे। परविन्दर सिंह सोहाना ने कहा कि पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त रखा और बिना किसी लालच के शहर मोहाली में विकास कार्य करवाए और उनकी देखरेख में शहर मोहाली ने विकास किया है। इसके विपरीत हमारे हलके मोहाली से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ने शहर के लोगों को बड़ी मुश्किलों में लाकर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें