फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नाबालिग को भगाने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। सिंघादेवी की रहने वाली नयागांव पुलिस ने एक नाबालिग को लेकर फरार होने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नयागांव थाने में 21 जून 2022 को एक 15 साल की नाबालिग को लेकर फरार होने का केस दर्ज है। यह आरोपी 2022 से फरार था। कोर्ट ने इसको भगोड़ा घोषित किया हुआ था। आरोपी की पहचान सुरेंद्र यादव निवासी नयागांव के रूप में हुई है। थाना एसएचओ गुरमेहर सिंह और एएसआई अश्वनी कुमार ने बताया उनको सूचना मिली थी कि आरोपी सिंघादेवी में किराए के मकान में रह रहा है। वह किसी मिस्त्री के पास मजदूरी करता था और नयागांव थाना पुलिस ने उसको 24 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें