फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थार में करते थे तस्करी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-8 पुलिस ने थार में नशा तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनसे पुलिस ने 6 ग्राम आइस (नशीला पदार्थ) और दो मोबाइल बरामद किए।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगतेश्वर सिंह वासी कुराली और गुरपाल सिंह वासी पटियाला के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी राजेश अरोड़ा ने की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लंबे समय से फेज-8 पुलिस को इलाके में लग्जरी कार में आकर नशा तस्करी होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे लेकर पुलिस ने नाकाबंदी करके सभी वाहनों की चेकिंग की लेकिन पुलिस को आरोपियों का पता नहीं चल पाया। आठ सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति थार में नशे की खेप को सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना पर इलाके में से निकलने वाली सभी थार गाड़ियों को रोककर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुराने बस स्टैंड के पास थार में आ रहे जगतेश्वर और गुरपाल सिंह की कार को रोककर तलाशी तो एक नैनो बैग में से पुलिस को 6 ग्राम आइस (नशीला पदार्थ), 40 पारदर्शी लिफाफों के अलावा दो मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया। इसके बाद पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई और आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें