फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आतंकी लखबीर का गुर्गा राजन पेश, अदालत ने दो दिन की रिमांड बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कुछ दिन पहले मुठभेड़ के बाद सेक्टर-70 से गिरफ्तार गैंगस्टर राजन भट्टी को स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने बुधवार को मोहाली जिला अदालत में पेश किया। वह दो दिन के पुलिस रिमांड पर था। एसएसओसी ने गैंगस्टर का दोबारा रिमांड मांगा और तर्क दिया कि आरोपी भट्टी का युगांडा (अफ्रीकी देश) में रहने वाले हेरोइन तस्कारों के सीधे संपर्क में है। उससे उन तस्करों की जानकारी हासिल करनी है। दलील सुनने के बाद अदालत ने गैंगस्टर राजन भट्टी की रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दी। बता दें कि नशा तस्कर राजन भट्टी आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा का खास गुर्गा है। उसे एसएसओसी ने 8 फरवरी को सेक्टर-70 से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। वह अपनी बीएमडब्ल्यू कार से मोहाली आया था। इसकी खबर एसएसओसी को लग गई, जिसके बाद पीछा कर उसे दबोचा गया। इस दौरान राजन ने एक कोठी में छलांग लगा दी थी। इस दौरान कंटीले तारों में फंसकर वह घायल हो गया था। उसकी बीएमडब्ल्यू कार से .32 बोर का पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए थे जबकि सेक्टर-70 स्थित फ्लैट से .45 बोर का पिस्टल, पांच कारतूस, 270 ग्राम हेरोइन व 7.97 लाख की ड्रग मनी मिली थी। राजन ने फ्लैट किराये पर लिया हुआ था।
विज्ञापन

राजन भट्टी पंजाब के जिला गुरदासपुर के गांव मुस्तफाबाद जट्टां का रहने वाला है और कनाडा में छुपे आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके का खास है और उसी के निर्देशों पर काम करता था। लंडा के कहने पर वह लंबे समय से पंजाब में अलग-अलग शहरों में टारगेट किलिंग व जबरन वसूली का काम कर रहा था। राजन मुख्य तौर पर हेरोइन व हथियारों की गैरकानूनी तस्करी करता था। भट्टी पर पंजाब, चंडीगढ़ व दिल्ली में हत्या के मामले भी दर्ज हैं और वह पंजाब व चंडीगढ़ में 5 से अधिक केसों में भगोड़ा है। इसके अलावा उस पर एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, जबरन वसूली व रंगदारी की कोशिश के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से एक मामला चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी जगबीर सिंह पर गोली चलाने का भी है। उसे पिछली बार दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था और तिहाड़ जेल से बाहर निकलने के बाद वह अंडरग्राउंड हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें