फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आतंकवादी हरविंदर रिंदा ने पंजाबी सिंगर व एक्टर से मांगी 1.20 करोड़ की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पाकिस्तान में छिपे आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा ने पंजाबी सिंगर, एक्टर और प्रोड्यूसर से 1.20 करोड़ की रंगदारी मांगी है। पंजाबी सिंगर नीरज साहनी ने आरोप लगाया कि उन्हें एक फोन आया था। फोन करने वाले का कहना था कि वह रिंदा बोल रहा है। उसने रंगदारी के सवा करोड़ रुपये नहीं दिए तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। नीरज साहनी ने इस बारे में मोहाली पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। नीरज ने कॉल से जुड़े सभी सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं। एसएचओ सुखवीर सिंह थाना फेज-1 का कहना है कि शिकायत आई है, जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


सेक्टर-88 में रहने वाले नीरज साहनी ने बताया कि सेक्टर-75 में उनकी कंपनी है। छह अक्टूबर को दोपहर 3.20 पर उनके फोन पर एक वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा बोल रहा है। उसने कहा कि तुम्हें 1.20 करोड़ रुपये का इंतजाम करना होगा। उसने कहा कि यह रुपये दिलप्रीत को देने हैं। उसने एक अन्य व्यक्ति को भी वीडियो कॉल पर लिया था और कहा कि इसे रुपये देने होंगे। खुद को रिंदा बताने वाले ने कहा कि उसका संबंध पाकिस्तान के आतंकियों के साथ है। तेरे बारे में हमें सारी जानकारी है। तेरे घर पर हमला बोल देंगे। तुझे मेरे साथी गैंगस्टर बाबा और रिंदा ग्रुप के लोगों की कॉल आएगी।

हरविंदर सिंह रिंदा खालिस्तान समर्थक गतिविधियों में एक्टिव है। अमेरिका स्थित हैप्पी पासिया के साथ मिलकर नया आतंकवादी नेटवर्क बना चुका है। उसकी मौत की 2022 में अफवाहें फैली थीं, जिसमें बताया गया था कि वह किडनी फेल या ड्रग ओवरडोज से मारा गया है, लेकिन यह पुष्टि नहीं हुई। वह अब भी पाकिस्तान के लाहौर में छिपा हुआ है और भारत सरकार तथा इंटरपोल उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहले भी सिंगरों को मिल चुकी है धमकियां

मोहाली में इस तरह रंगदारी मांगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले पंजाबी सिंगर व एक्टर गिप्पी ग्रेवाल, परमीश वर्मा, मनकीरत औलख को भी फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगी जा चुकी है। वहीं, मोहाली में एक दवाई कंपनी के मालिक से भी रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद सोहाना में एक प्रॉपर्टी डीलर को धमकाया गया था। वहीं, एक आईटी कंपनी के मालिक से भी पैसे मांगे गए थे, लेकिन उस मामले में पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया था। 11 दिन पहले इस तरह की एक ऑडियो कॉल आई थी। उस मामले में सोहाना थाने में केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें