फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घने कोहरे में चोरों का आतंक, 14 ट्यूबवेलों से तार और स्टार्टर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। गांव अबरावा (देवीनगर) के 12 से अधिक किसानों के ट्यूबवेलों से शनिवार की रात चोरों ने बिजली की तार और स्टार्टर से कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित किसान संत सिंह, गुरचरण सिंह अबरावा, देव सिंह, पूर्व सरपंच साधु सिंह, अमर सिंह, अमरीक सिंह, पूर्व डीआईजी जसवंत सिंह ने बताया कि इतने दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है और वे हर दिन की तरह कल रात खेत में काम निपटाकर घर चले गए थे। रविवार सुबह आए तो देखा कि उनके ट्यूबवेल के कमरों के दरवाजे खुले हुए थे और बिजली की तार स्टार्टर और ग्रिप टूटे हुए थे, इनमें से केवल मोटरों की तार के अलावा कीमती सामान चोरी किया हुआ था। इनके अलावा गांव के लोगों में मदन सिंह, जरनैल सिंह, गुरमेल सिंह, जसवंत सिंह, दर्शन सिंह, नारंग सिंह के ट्यूबवेल से भी कीमती सामान चोरी हुआ है। किसानों ने बताया कि इस घटना की जानकारी बनूड़ थाने की पुलिस को दे दी है। किरपाल सिंह सियाऊ, तेजिंदर सिंह पुनिया, लंबरदार सतनाम सिंह सत्ता खालौर, ठेकेदार पप्पी कराली, सरपंच शैली झयूरमाजरा और अन्य किसान नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ट्यूबवेल की तार और अन्य सामान चुराने वाले चोरों के गिरोह पर काबू पाया जाए, ताकि पहले से ही आर्थिक मंदी झेल रहे किसानों को दोहरी मार से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें