फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। प्रशासन ने शहर में 10 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के आवंटित किए जाने वाले टेंडरों को खोल दिया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क, पानी से लेकर बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। ये कहना है जीरकपुर नगर काउंसिल के ईओ संदीप तिवारी का।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नगर काउंसिल की तरफ से शहर के बुनियादी ढांचे को ठीक करने के लिए बीते दिनों अधिकारियों की बैठक रखी गई थी। इस दौरान शहरवासियों से मिलने वाली शिकायतों का लेखाजोखा तैयार किया गया। वहीं, अधिकारियों की विभिन्न टीमों ने शहर के कई हिस्सों का जाकर निरीक्षण किया। टीमों ने रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंपी थी, जिस पर फैसला लेते हुए 10 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी मिली।
शहर की सड़कें सबसे ज्यादा खराब
काउंसिल के अधिकारियों के अनुसार शहरवासियों को अगर सबसे ज्यादा किसी चीज से दिक्कत है तो वो है सड़कों की खस्ताहाल। मानसून सीजन के दौरान सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिस कारण लोगों को आवाजाही के दौरान परेशान होना पड़ रहा है। दूसरी ओर, शहर के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों की तरफ से सबसे ज्यादा एस्टिमेट सड़क नवीनीकरण को लेकर बनाया गया है।
विज्ञापन

रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे
जानकारी के अनुसार, शहरवासियों द्वारा दी जाने वाली अधिकतर शिकायतों में दूसरी परेशानी बरसाती पानी की निकासी को लेकर उचित प्रबंध न होना है। लोगों की इस समस्या का हल करने के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों में किशनपुरा और बलटाना आदि क्षेत्रों में बरसाती पानी की निकासी के लिए नई पाइपलाइन बिछाने और रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के प्रोजेक्ट शामिल किए गए हैं।
कोट्...
शहर के बुनियादी ढांचे पर स्थानीय प्रशासन द्वारा 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस संबंधी टेंडर कॉल कर दिए गए हैं, इनकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। - संदीप तिवारी, ईओ, जीरकपुर नगर काउंसिल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें