फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मकान मालकिन और उसके पति के हमले से किरायेदार महिला घायल, दाे दांत टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव मनौली में पोछा लगाते समय किरायेदार महिला ने सीढ़ियों पर बैठी मकान मालकिन से उठने के लिए कहा तो महिला ने पति संग उस पर हमला कर दिया। इस हमले में किरायेदार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके दो दांत भी टूट गये। इसके बाद घायल के पति ने उसे फेज-6 सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घायल के कहने पर डाॅक्टर ने पुलिस को पूरी जानकारी दे दी है। घायल कोमल कौर ने बताया कि वह गांव मनौली में एक किराये के घर में रहती है। शनिवार को जब वह अपने कमरे के साथ सटी सीढ़ियों पर पोछा लगा रही थी, जहां उसकी मकान मालकिन बैठी थी। जब कोमल ने उसे वहां से हटने के लिए कहा तो वह भड़क गई और उसको गाली-गलौज करने लगी। इसी बीच कोमल का मकान मलिक भी वहां आ गया। उसने पत्नी के साथ कोमल को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। जमीन पर गिरने से कोमल के दो दांत टूट गए। इसके बाद कोमल भागकर अपने पति के पास पहुंची और उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें