मोहाली। गुरु आसरा ट्रस्ट से एक दस साल की बच्ची लापता हो गई है। जसविंदर कौर की शिकायत पर सोहाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता जसविंदर कौर निवासी लुधियाना हाल निवासी सेक्टर-78 ने पुलिस को बताया कि वह ट्रस्ट में ऑफिस का काम देखती हैं। 10 जुलाई को उनके ट्रस्ट में मटौर थाने के एएसआई जगपाल सिंह और लेडी कांस्टेबल राजविंदर कौर बिहार की रहने वाली एक बच्ची जिसका नाम खुशी (10) है को बाल भलाई कमेटी के ऑर्डर पर रहने के लिए यहां छोड़ गए थे। इसके बाद 14 जुलाई को खुशी बिना किसी को बताए वहां से कहीं चली गई, जिसकी उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सेंट्रल विजिलेंस कमिशन को भी इसकी जानकारी दी गई, लेकिन खुशी की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।