मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से मंगलवार को दस लोग संक्रमित हुए, जबकि 31 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। राहत की बात यह रही कि किसी की मौत नहीं हुई। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना दिशानिर्देशों का पालन जरूर करें, क्योंकि तभी महामारी को मात दी जा सकती है। साथ ही टीकाकरण करवाने के लिए भी लोग आगे आएं। मंगलवार को संक्रमित हुए लोगों में कुराली का एक, डेराबस्सी, खरड़ और मोहाली के तीन-तीन केस शामिल हैं। जिले में अब तक कोरोना के 68,327 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 67,109 लोग ठीक हो चुके हैं। सक्रिय केस 167 और 1051 लोगों की मौत हुई है।