फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आपात स्थिति में 20 एंबुलेंस के साथ सभी अस्पतालों में दस बेड तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भीषण गर्मी के बीच लोकसभा चुनाव की पोलिंग के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले के 828 पोलिंग केंद्रों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 20 एंबुलेंस, सभी अस्पतालों में 10 बेड की व्यवस्था की है। वहीं सब डिवीजन स्तर के अस्पताल में पांच और कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों में दो बेड लगाए गए हैं। प्रयास है कि यदि किसी को भी परेशानी होती है तो तुरंत ही उपचार दिया जाए। एक जून को चुनाव के दिन कि हर विभाग पूरी लगन से तैयारी कर रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी इस तैयारी में पूरी तरह से जुटा हुआ है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी की है कि हर एक मतदान केंद्र पर एक आशा वर्कर, एएनएम या पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद होगा। इन सभी स्टाफ मेंबर्स को एक मेडिकल किट दी जाएगी।
विज्ञापन

किट में 30 ओआरएस के पैकेट, बुखार, सिर दर्द व आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल होने वाली दवाएं मौजूद होंगी। सभी स्टाफ के सदस्यों को इस बाबत ट्रेनिंग दी गई है। आपातकालीन स्थिति उन्हें किस नोडल अधिकारी से संपर्क करना है, यह भी बताया गया है। इसके साथ ही कैसे मरीज को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाना है, इसकी भी तैयारी की गई है। इसके साथ विभाग ने आदेश दिया है कि सभी जिला अस्पतालों में 10 बेड, सब डिविजन स्तर के अस्पतालों में पांच और दो बेड कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में वोटर मरीजों के लिए खाली रखे जाएं। 108 एंबुलेंस की भी 20 गाड़ियां पूरे जिले में अलग अलग स्थानों पर तैनात रहेंगी। संवाद

वोटरों के लिए गाइडलाइन

गर्मी में वोट देने आने वाले सभी वोटरों के लिए भी स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी की है कि दोपहर में निकलते समय सूती कपड़े पहनें, टोपी पहने और पानी की बोतल साथ लेकर ही घर से निकलें। इसके साथ ही वोटरों से अपील की गई है कि बिना किसी चिंता के मतदान के लिए आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें