फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों पर भी कोरोना का असर, पुजारी मास्क पहन कर रहे पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने के साथ जहां प्रदेश में सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां आगामी आदेश तक के लिए घोषित कर दी हैं, वहीं अब धार्मिक स्थलों पर भी इसका असर नजर आ रहा है। वीआईपी सिटी के मंदिरों में भी सतर्कता बरती जा रही है। कई जगहों पर पुजारी मास्क पहने मिले।
विज्ञापन

मंदिरों में श्रद्धालु सामान्य दिनों की तरह ही पहुंच रहे हैं। कोरोना वायरस का कोई असर न पड़े, इसके लिए मंदिरों में सावधानी बरती जा रही है। केंद्रीय मंदिर पुजारी परिषद के प्रधान जगदंबा प्रसाद रतूड़ी व सचिव एनके शास्त्री ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार ने जो सलाह जारी की है, उन पर ही अमल किया जाएगा। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है। मंदिर में साफ-सफाई व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही मंदिर परिसरों की दिन में दो बार धुलाई की जा रही है। मंदिरों में लगे बैरिकेड्स, रैलिंग की भी बार-बार सफाई हो रही है।
फेज 3बी2 में होगा कोरोना से बचाव के लिए यज्ञ
कोरोना से समाज के बचाव के लिए फेज 3बी2 के श्री लक्ष्मी नारायण हनुमान मंदिर में एक भव्य यज्ञ करवाने की तैयारी है। जगदंबा प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि वैदिक क्रिया कलाप स्वस्थ जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ के दौरान अग्नि में जो आहुतियां डाली जाती हैं उनसे पैदा होने वाली गंध व धुएं से कई तरह के कीटाणुओं का नाश होता है जो बीमारियां फैलाते हैं। यज्ञ से दैवीय अराधना के साथ ही वातावरण भी शुद्ध होता है। कोरोना से समाज के बचाव के लिए जल्द ही इस यज्ञ की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें