जीरकपुर। बादल काॅलोनी में एक किशोरी को शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति भगा ले गया। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शिवम के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने बताया कि बीते दिनों में उनकी 15 साल की बेटी घर से बाहर गई थी। इसके बाद आजतक नहीं लौटी। बेटी की तलाश में परिजनों ने आसपास से लेकर अपने रिश्तेदारों के साथ संपर्क साधा, कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत दर्ज करवाकर शिवम नामक व्यक्ति पर बेटी को अपने साथ भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। एसएचओ सतिंदर सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर शिवम नामक व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की धाराओं तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।