फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: किशोरी लापता, शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एचएलपी सोशल स्क्वायर से 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। उसके भाई मिथुन कुमार ने अज्ञात पर शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मिथुन कुमार ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त को वह काम पर गए थे। शाम करीब पांच बजे लौटने पर उनकी बहन घर पर नहीं मिली। उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शिकायतकर्ता ने बताया कि किशोरी नाबालिग है। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने जानकारी दी कि बीएनएस की धारा 137(2) और 96 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ-साथ मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें