फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हवाई सायरन बजते ही सक्रिय हुईं टीमें, घायलों को प्राथमिक सहायता देकर अस्पताल भिजवाया

विज्ञापन
लालड़ू और डेराबस्सी में ब्लैकआउट। संवाद 
विज्ञापन
लालड़ू। शाम सवा छह बजते ही अचानक हवाई हमले का सायरन बजा और बीपीसीएल लालड़ू, पुलिस, एनडीआरएफ, दमकल विभाग के कर्मचारियों, होमगार्ड जवान और आपदा मित्रों ने सक्रिय होकर बचाव प्रकिया शुरू कर दी। ऑपरेशन शील्ड के तहत नागरिकों की सुरक्षा के लिए शनिवार शाम को भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट (बीपीसीएल) लालड़ू में जिला प्रशासन और पुलिस ने मॉकड्रिल की। माॅकड्रिल का मकसद आपातकालीन स्थिति में बीपीसीएल की तैयारियां को परखना था।
विज्ञापन

सायरन बजने के तुरंत बाद प्लांट के कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।घटनास्थल पर मौजूद बीपीसीएल लालड़ू, पुलिस, एनडीआरएफ, दमकल विभाग के कर्मचारियों, होमगार्ड जवान और आपदा मित्रों ने आपातकालीन प्रतिक्रियाओं की एक शृंखला के तहत सामूहिक बचाव अभियान चलाया। इस दौरान जख्मी कर्मचारियों को मौके पर मौजूद डाक्टरों की टीम ने प्राथमिक सहायता देकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इस मौके पर डेराबस्सी उपमंडल के मजिस्ट्रेट अमित गुप्ता ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार बीपीसीएल लालड़ू में नागरिक सुरक्षा अभ्यास के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान जो कमियां सामने आई उनको दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें