फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 19 वर्षों से पढ़ा रहे लेकिन सरकार ने नहीं किया नियमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-8 स्थित डीपीआई दफ्तर के बाहर लंबे समय से रोष प्रदर्शन किया जा रहा हैं। यह प्रदर्शन विशेष अध्यापक यूनियन की ओर से किया जा रहा हैं।
विज्ञापन


यूनियन के प्रधान रमेश सहारन ने बताया कि अध्यापक करीब 19 वर्षों से दिव्यांग विद्यार्थियों को पढ़ाने का काम कर रहे हैं, परंतु वह नियमित नहीं हैं। इस प्रदर्शन से नियमित होने के मांग करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी की भर्ती 2005 में नियम अनुसार की गई थी। परंतु 19 वर्षों के बाद भी एक नियमित कर्मचारी नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2015-16 में उच्च न्यायालय ने प्रति शिक्षक 2017 से 2019 तक का बकाया 79587 रुपये भुगतान करने का निर्णय दिया था, जो अब तक जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान पंजाब के कर्मचारियों को 3 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दी गई, लेकिन यह वृद्धि विशेष शिक्षकों पर लागू नहीं की गई, जो सरकार की ओर से दी गई व्यवस्था है।
विज्ञापन


इस अवसर पर नारेबाजी करते हुए अध्यापकों ने रेगूलर होने की मांग को प्रकाशित किया। इस मौके पर रमेश सहारन, नरेंद्र कुमार, रोहित कुमार, गुरमीत सिंह मांगट, सोनिका दत्ता, अनु, नीरज, अशोक कुमार, रमनदीप सिंह, अमन कुमार उपस्थित रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें