फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: भाई घन्हैया की पुण्य स्मृति में शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। हर साल 20 सितंबर को भाई घन्हैया की पुण्य स्मृति में देशभर की विभिन्न संस्थाओं, एनजीओ, अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी और राज्य शाखाओं में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी की कृपा से भाई घन्हैया जी ने मानवता की सेवा, जल सेवा और घाव-चोटों पर मदद करने की अद्वितीय मिसाल पेश की।
विज्ञापन

भाई घन्हैया जी केयर सर्विस और वेलफेयर सोसाइटी मोहाली जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी एजुकेशन) के सहयोग से उन शिक्षकों को सम्मानित करेगी जो केवल पढ़ाई में ही नहीं बल्कि जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता और सामाजिक सेवा में भी अग्रणी रहे हैं। समारोह 20 सितंबर को सरकारी हाई स्कूल मौली बैदवान में होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी विजिलेंस अरुण सैनी मौजूद रहेंगे। शिक्षकों को सम्मान सोसाइटी के पैटर्न बीके गोयल (सरपंच) द्वारा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें