पुरानी पेंशन समेत कई मांगों पर आंदोलन में शामिल होंगे शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पंजाब सरकार से मांगें मनवाने के लिए बीएड अध्यापक फ्रंट पंजाब ने कर्मचारी आंदोलन में भागीदारी बढ़ाने का फैसला लिया है। प्रदेश कमेटी की बैठक में 13 दिसंबर को प्रस्तावित मानव शृंखला में बड़ी संख्या में शिक्षकों के शामिल होने पर सहमति बनी।
फ्रंट के प्रदेश प्रधान परगटजीत सिंह किशनपुरा ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे शिक्षकों को पक्का करने, डीए की बकाया किस्तें देने, भत्ते बहाल करने, 2.59 का गुणांक लागू करने, एसीपी देने और मिड-डे मील वर्करों का मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई गई।
उन्होंने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह में पंजाब के विभिन्न हलकों में झंडा मार्च निकाले जाएंगे। इस दौरान सरकार के पुतले फूंककर उनकी राख 6 दिसंबर को लुधियाना के बुड्ढा नाले में प्रवाहित की जाएगी।
बैठक में महासचिव तेजिंदर सिंह मोहाली सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।