फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के बाहर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, शिक्षा विभाग में मर्ज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार से नाराज एनएसक्यूएफ वोकेशनल टीचर्स फ्रंट, पंजाब की ओर से शुक्रवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। राज्यभर से पहुंचे शिक्षकों ने गुरुद्वारा श्री अंब साहिब से शिक्षा बोर्ड कार्यालय तक रैली निकाली और गेट के सामने पक्का धरना शुरू कर दिया। फ्रंट नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं होता, धरना जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग के साथ कई बार बैठकें कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने के कारण उन्हें दोबारा सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है। फ्रंट के अनुसार, पंजाब के सरकारी स्कूलों में करीब 3720 वोकेशनल शिक्षक आउटसोर्सिंग और कंपनियों के माध्यम से काम कर रहे हैं। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों से उनका शोषण हो रहा है, लेकिन सरकार ने अब तक उनके हितों की रक्षा के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई है। इस मौके पर राज्य कमेटी सदस्य रणजीत सिंह बरनाला, भूपिंदर सिंह रोपड़, रणजीत सिंह नवांशहर, गुरजीत सिंह बठिंडा, मेहताब सिंह फिरोजपुर, मनप्रीत सिंह मुक्तसर साहिब सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में मर्ज करने और नौकरी की सुरक्षा की मांग की
प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने मांग की कि एनएसक्यूएफ वोकेशनल शिक्षकों को शिक्षा विभाग में मर्ज किया जाए और उनकी नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां वोकेशनल शिक्षकों के लिए बेहतर वेतन और नौकरी की सुरक्षा से जुड़ी नीति लागू है। पंजाब सरकार को भी इसी तरह शिक्षकों के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए।

पहले भी कई जगह कर चुके हैं प्रदर्शन
फ्रंट के नेताओं ने बताया कि दिड़बा, संगरूर और गंभीरपुर में प्रदर्शन करने के बावजूद उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ। इसके चलते अब पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के बाहर पक्का धरना शुरू किया गया है। उन्होंने एलान किया कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। नेताओं ने धरने के दौरान किसी भी अप्रिय घटना के लिए सरकार और संबंधित विभाग को जिम्मेदार ठहराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें