कुराली। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर अध्यापिका रूपिंदर कौर को स्टेट अवॉर्ड और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके मैडम रूपिंदर कौर ने बताया कि वह शिक्षा विभाग में अपनी जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा से निभा रही है और आगे भी इसी प्रकार अपनी जिम्मेवारी को ईमानदारी से निभाएंगी। उनको यह अवॉर्ड प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की ओर से दिया गया है।