जीरकपुर। 21 जून की दोपहर एक टैक्सी चालक को चाकू दिखाकर लूट लिया गया। आरोपी ने चालक को कई जगहों पर घुमाया और बाद में पुलिस ने उसे गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया। टैक्सी चालक राकेश 21 जून को पीआर-7 सड़क पर एक सवारी छोड़ने आया था। वहां राहुल नामक युवक उसकी गाड़ी में बैठ गया। राहुल ने चाकू राकेश की गर्दन पर रखकर गाड़ी चलाने का आदेश दिया। आरोपी राहुल उसे एयरपोर्ट सड़क से मोहाली की तरफ ले गया। इसके बाद वह उसे जीरकपुर के गाजीपुर स्थित एक गोदाम ले आया। राकेश ने मौका पाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राकेश को आरोपी के चंगुल से बचाया। एसएचओ सतिंदर सिंह ने बताया कि राकेश की शिकायत पर राहुल सहित कुल चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।