फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: टैक्सी चालकों में चली तलवारें, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की पार्किंग में सोमवार को टैक्सी चालकों में झड़प हो गई। तलवारों और तेजधार हथियारों के इस्तेमाल से एक टैक्सी चालक मुक्तसर निवासी गगनदीप सिंह को गंभीर चोटें लगी हैं। घायल अवस्था में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजितेश कौशल ने बताया कि आठ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान प्रमोद, गुरदीप, गुरजीत, हरजिंदर सिंह और राजिंदर के रूप में हुई है। अन्य तीन पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस के अनुसार आपसी प्रतिस्पर्धा और पुरानी दुश्मनी इस हिंसक झड़प की वजह बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें