फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ में टैक्सी चालक पर जानलेवा हमला, मोबाइल छीना<bha>;</bha> तीन नामजद पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ में एक टैक्सी चालक पर दातर और लोहे की रॉड़ों से जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तीन नामजद समेत 8-9 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता सुधीर बाघा ने बताया कि 4 सितंबर को देर रात करीब 2.30 बजे वह होटल मिलार्ड के पास थे। वह अपनी कार में बैठने जा रहे थे। तभी दो अज्ञात वाहन आए। एक वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद 9-10 युवक बाहर आए। इनमें बलौंगी निवासी इकबाल भी शामिल था। इकबाल ने उनके सिर पर दातर से वार किया। अन्य युवकों ने भी हथियारों से हमला किया।
विज्ञापन




हमले का कारण और पुलिस कार्रवाई

हमले में बाघा के सिर, दोनों हाथों और दाहिने घुटने पर चोटें आईं। मेडिकल रिपोर्ट में कुल छह चोटें दर्ज की गई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। सुधीर बाघा ने पुलिस को बताया कि उनका मनदीप सिंह और काका से विवाद था। यह विवाद पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर था। खरड़ सिटी पुलिस ने इकबाल, मनदीप सिंह और काका सहित 8-9 अज्ञात व्यक्तियों पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें