फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खड़े ट्रक से टकराई टैक्सी कार, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड पर गुरुद्वारा श्री नाभा साहिब के सामने लाइट पॉइंट के पास सड़क किनारे नो पार्किंग में खड़े एक खराब ट्रक में टैक्सी कार टकराने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में टैक्सी कार चालक भी गंभीर घायल हो गया है और उसको अस्पताल में 21 टांके लगाए गए हैं। टैक्सी कार चालक गुरप्रीत सिंह के पिता दलेर सिंह निवासी एकेएस कॉलोनी जीरकपुर ने बताया के उनका बेटा गुरप्रीत सिंह टैक्सी चलाता है और बुधवार तड़के साढ़े 3 बजे सेक्टर-82 मोहाली से सवारियां लेने जा रहा था। जब गुरुद्वारा श्री नाभा साहिब के सामने लाइट पॉइंट के पास पहुंचा तो पीछे से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार आई उसकी कार को ओवरटेक करके कट मार दिया, उसे बचाने के लिए अपनी कार को जब थोड़ा साइड पर करने की कोशिश की तो उसकी गाड़ी आगे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इससे गुरप्रीत सिंह बुरी तरह से घायल हो गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने उसको जीरकपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। दलेर सिंह ने बताया कि जिस ट्रक के साथ हादसा हुआ है वह पिछले दो दिन से यहां पर खराब खड़ा हुआ है। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें