फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-7 में चार घरों से टोंटियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-7 के चार मरला मकानों वाले ब्लॉक में शुक्रवार रात चोरों ने एक ही रात चार घरों को निशाना बनाया। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच चोर चार मकानों के बाहर बने आंगन से पानी की टोंटियां खोलकर ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रलाद सिंह ने बताया कि मकान नंबर 311, 309, 305 और 306 के बाहर लगी टोंटियां चोरी हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज में कुछ कम उम्र के लड़के वारदात करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले दिन के समय घरों के बाहर सूखने के लिए डाले गए कपड़े भी चोरी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें