फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रक की टक्कर से फटा केमिकल से भरा टैंकर एनडीआरएफ ने पहुंचकर किया बचाव, रात का समय होने के कारण लोग चपेट में आने से बचे बारिश के कारण सड़क पर फैले केमिकल का भी असर हुआ कम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खरड़। चंडीगढ़ को पंजाब से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर पर एक ट्रक ने वीरवार को रात करीब 1:30 बजे आगे जा रहे जहरीले रसायन से भरे टैंकर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर फट गया और जहरीला केमिकल सड़क पर फैल गया।गनीमत रही कि हादसे के वक्त भारी बारिश हो रही थी और आधी रात होने के कारण सड़क पर ट्रैफिक भी कम और अन्य राहगीर भी नहीं थे। जिसके चलते केमिकल का असर कम रहा व बड़े हादसे से बचाव हो गया। मौके पर पहुंचे खरड़ के डीएसपी करण संधू ने बताया कि दोनों बड़े वाहन चंडीगढ़ की तरफ से आ रहे थे तभी पीछे वाले ट्रक ने टैंकर को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर जहरीले रसायन वाले टैंकर को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। टैंकर से निकला केमिकल वहां मौजूद लोगों और राहगीरों के गले और आंखों में जलन पैदा कर रहा था। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए यह कदम उठाया। इस मौके वार्ड नंबर 12 के पार्षद राजवीर सिंह राजी भी पहुंचे और उन्होंने प्रशासन की मदद की और आसपास के रिहायशी इलाकों के लोगों को अलर्ट किया। हादसे से प्रशासन को डर था कि इसका असर आसपास के रिहायशी इलाके में न हो, इसलिए सिविल अस्पताल की टीम को पहले ही अलर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें