फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यूआर कोड के जरिए लें पेमेंट : डॉ. राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। जिला मुख्य खेतीबाड़ी अफसर डॉ. राजेश कुमार ने ब्लॉक खरड़ के समूह खाद, बीज व कीड़ेमार दवाइयों के डीलरों से बैठक की। इसमें समूह डीलरों को हिदायतें दी गई कि भारत सरकार की हिदायतों अनुसार खाद, बीज व कीड़ेमार दवाइयों के लिए डिजिटलाइजेशन को उत्साहित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कम से कम रकम का लेनदेन किया जाए और क्यूआर कोड के जरिए ही किसानों से पेमेंट ली जाए। किसानों को पीओएस मशीन द्वारा प्रति किसान की जमीन अनुसार ही यूरिया की बिक्री की जाए। किसी भी हालत में एक किसान को 40 थैले यूरिया से अधिक न बेचे जाएं। खाद व कीड़ेमार दवाइयों के लाइसेंस रिन्यू करवाए जाएं और यदि कोई डीलर ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीलरों को अपील करते हुए कहा कि मासिक रिपोर्ट हर महीने की 3 तारीख तक भेजना यकीनी बनाएं। इस अवसर पर ब्लॉक खेतीबाड़ी अफसर डॉ. संदीप कुमार, डॉ. गुरदयाल कुमार खेतीबाड़ी विकास अफसर भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें