फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रांची में पंजाब के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
रांची में अंडर-19 लड़के-लड़कियों की टीम ने किया राज्य का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन


मोहाली। झारखंड के रांची में 26 से 30 नवंबर तक आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में पंजाब की अंडर-19 लड़कों और लड़कियों की ताइक्वांडो टीम ने हिस्सा लेकर राज्य का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में पंजाब, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर सहित विभिन्न राज्यों की टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शनिवार को हुए मुकाबलों में झारखंड की टीम ने मोहाली को हराकर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। पंजाब की लड़कों की टीम के कोच तीरथ राज और मैनेजर हरजीत सिंह रहे। वहीं, लड़कियों की टीम की कोच संगीता और मैनेजर दीपिका रहीं। भूपिंदर पाल टीम के एचओडी हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ अनुभव हासिल करने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें