टी20 वर्ल्ड कप का बिगुल बजने वाला है। सभी टीम एक दूजे को कड़ी चुनौती देने को तैयार हैं। बेहद जबरदस्त और रोमांचक रहेंगे मुकाबले।
विज्ञापन
T20 वर्ल्ड कपः बजने वाला है बिगुल, टीमें मुकाबले को तैयार
2 of 11
टी20 वर्ल्ड कप, क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
एक जमाने में विकेट पर स्तंभ की तरह खड़े रहकर बल्लेबाजी करने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक इन दिनों अफगान क्रिकेट टीम को तराशने में लगे हुए हैं। भारत में होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम के हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
T20 वर्ल्ड कपः बजने वाला है बिगुल, टीमें मुकाबले को तैयार
3 of 11
टी20 वर्ल्ड कप, क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
इंजमाम कहते हैं कि भले ही अफगानिस्तान की टीम एशिया कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में पहले राउंड के लिए टीम के बेहतर शुरूआत की पूरी उम्मीद है। उनको भरोसा है कि अफगान क्रिकेट आने वाले समय में दिशा पकड़ेगी।
T20 वर्ल्ड कपः बजने वाला है बिगुल, टीमें मुकाबले को तैयार
4 of 11
टी20 वर्ल्ड कप, क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
इंजमाम की टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के तहत शुक्रवार को अफगानिस्तान को नीदरलैंड के साथ यहां पीसीए स्टेडियम में अभ्यास मैच खेलना है। मुख्य कोच की देखरेख में टीम ने स्टेडियम में अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
T20 वर्ल्ड कपः बजने वाला है बिगुल, टीमें मुकाबले को तैयार
5 of 11
टी20 वर्ल्ड कप, क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
इंजमाम कहते हैं कि अफगानिस्तान टीम को एक्सपोजर की जरूरत है। कोच के मुताबिक उनकी टीम सीखने की प्रक्रिया से गुजर रही है, उसके लिए बड़ी टीम के साथ खेलना अहम है। उनके अनुसार बड़ी टीमों के साथ खेलने से उनके सभी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और बढ़ेगा।
विज्ञापन
T20 वर्ल्ड कपः बजने वाला है बिगुल, टीमें मुकाबले को तैयार
6 of 11
टी20 वर्ल्ड कप, क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
इंजमाम ने बताया कि अफगानिस्तान में क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी-अभी शुरू हुआ है। खिलाड़ियों को ट्रेनिंग व कोंचिग की विशेष जरूरत होती है। उनके अनुसार टीम के सभी खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और हर खिलाड़ी सीखना चाहता है।
विज्ञापन
T20 वर्ल्ड कपः बजने वाला है बिगुल, टीमें मुकाबले को तैयार
7 of 11
टी20 वर्ल्ड कप, क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
इंजमाम कहते हैं कि टीम में जो भी कोच नियुक्त किए गए हैं वे बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मनोज प्रभाकर टीम के गेंदबाजी कोच हैं, जो गेंदबाजों की लाइन लेंथ पर ध्यान दे रहे हैं।
T20 वर्ल्ड कपः बजने वाला है बिगुल, टीमें मुकाबले को तैयार
8 of 11
टी20 वर्ल्ड कप, क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी की बीमारी के कारण मौत पर इंजमाम ने दुख जताते हुए कहा कि वह अपने समय के दिग्गज खिलाड़ी थे। वह मेरे फेरवेट खिलाड़ियों में से एक थे। इंजमाम ने कहा कि पाक टीम में रहते हुए वह कई बार मार्टिन क्रो टीम के खिलाफ खेल चुके हैं।
T20 वर्ल्ड कपः बजने वाला है बिगुल, टीमें मुकाबले को तैयार
9 of 11
टी20 वर्ल्ड कप, क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
टी-20 वर्ल्ड कप के तहत प्रेक्टिस मैच के लिए मोहाली स्टेडियम में स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। भारत में टी-20 वर्ल्ड कप इसी माह से शुरू हो रहा है और इसके 6 मुकाबले मोहाली स्थितआईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में खेले जाने हैं। इसके अलावा चार अभ्यास मुकाबले भी होंगे।
T20 वर्ल्ड कपः बजने वाला है बिगुल, टीमें मुकाबले को तैयार
10 of 11
टी20 वर्ल्ड कप, क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले शुक्रवार को स्कॉटलैंड, ओमान, अफगानिस्तान और नीदरलैंड की टीमों के बीच दो अभ्यास मैच मैच खेले जाने हैं। यह अभ्यास मैच पीसीए स्टेडियम मोहाली में होंगे। अभ्यास मैचों से पहले वीरवार को टीमों ने पीसीए स्टेडियम और सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया।
T20 वर्ल्ड कपः बजने वाला है बिगुल, टीमें मुकाबले को तैयार
11 of 11
टी20 वर्ल्ड कप, क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
स्कॉटलैंड टीम सुबह 10 बजे क्रिकेट स्टेडियम में पहुंच गई। कप्तान प्रेस्टॉन मोमसेन के नेतृव में सभी खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। टीम के खिलाड़ियों ने सबह 10 से 12 बजे तक बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण पर हिस्सा लिया।