मोहाली। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में काम करते हुए एक महिला सफाईकर्मी को करंट लग गया। उसे साथ में से गुजर रहे एक मरीज के परिजन ने झाड़ू की मदद से बिजली की तार हटाकर महिला के हाथ से करंट की तार हटाई। करंट लगने से वह बुरी तरह घबरा गई थी और इसके बाद उसे इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया है।इस संबंधी पीड़ित मलोया निवासी गुड़िया ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से फेज-6 सिविल अस्पताल में सफाई कर्मी की नौकरी कर रही है। सोमवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब वह जच्चा-बच्चा वार्ड में कूलर की सफाई कर रही थी तो तभी वहां खुली पड़ी तार छूने से उसे बहुत अचानक करंट लग गया। इससे वह कुछ देर तक तड़पती रही, बाद में वहां से गुजर रहे एक मरीज के परिजन ने झाड़ू की मदद से उसके दोनों हाथ पर के साथ लगी बिजली की तार को हटाया। इसके बाद साथी कर्मी घायल को लेकर इमरजेंसी में चले गए, जहां उसे प्राथमिक इलाज देकर भर्ती कर लिया गया।