फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद में बच्चों का सहारा, भीड़ में वार: ढकोली अस्पताल में महिला जेबकतरा गैंग बेनकाब

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ढकोली में एक संगठित महिला जेबकतरा गैंग की घटना सामने आई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गैंग की महिलाएं गोद में बच्चों को लेकर अस्पताल परिसर में घूमती थीं, ताकि किसी को उन पर शक न हो। इसी आड़ में ये महिलाएं भीड़भाड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब साफ करती थीं। घटना में करनैल सिंह अपने बेटे जगतर सिंह के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। पर्ची कटवाने के दौरान चार महिलाएं उनके आसपास खड़ी हो गईं और कुछ ही मिनटों में उनके 30 हजार रुपये गायब हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों महिलाओं को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नेहा पत्नी रितेश, नंदिनी पत्नी देव, रीमा पत्नी शिव और दिशा पत्नी रोहन के रूप में हुई है। सभी उन्नाव जिला की रहने वाली हैं। आरोपियों के कब्जे से 22,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गैंग सुनियोजित तरीके से वारदातें करती है और अन्य स्थानों पर भी इनके शामिल होने की आशंका है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि पूछताछ के दौरान अन्य मामलों का भी खुलासा हो सके। पुलिस का कहनाह है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें