फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री धर्मसोत सहित दो के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान किया पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दर्ज मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुई। अदालत में ईडी ने पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत और आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान पेश किया है। इस मामले में पिछली सुनवाई में अदालत ने धर्मसोत के बेटे हरप्रीत सिंह को भगोड़ा घोषित किया था। अदालत ने हरप्रीत सिंह की संपत्ति की जानकारी मांगी है ताकि सीआरपीसी की धारा 83 के तहत संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन

धर्मसोत इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिलहाल जमानत पर हैं। धर्मसोत को जनवरी 2024 में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था। उन पर वन विभाग के मंत्री रहते हुए करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप था। साधू सिंह धर्मसोत कांग्रेस सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री थे। सरकार के सत्ता में आते ही विजिलेंस ने धर्मसोत के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू कर दी थी और विजिलेंस ने उसके खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए थे और बाद में ईडी ने भी एक अलग मामला दर्ज कर साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया था और बाद में धर्मसोत के बेटे को भी नामजद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें