कुराली। डीएवी स्कूल के छात्र सनी गिरी ने प्रयागराज में आयोजित 17वीं नेशनल चैम्पियनशिप में जूनियर कैटेगरी की 3000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। स्कूल प्रिंसिपल जेआर शर्मा और वाइस प्रिंसिपल राकेश कुमारी ने सनी गिरी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर अन्य स्टाफ मेंबर भी मौजूद रहे।