कुराली। पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और उनके साथियों को अपने पहचान पत्र पर कोलकाता में छिपाने वाले आरोपी सुमित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसको रिमांड पर लेने के लिए रविवार को खरड़ की अदालत में पेश किया। अदालत ने सुमित को 6 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
डीएसपी विक्रम सिंह बराड़ की टीम की ओर से गिरफ्तार किया गया सुमित कुमार महरम, हरियाणा का रहने वाला है। इसके एक साथी भरत कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और वह रिमांड पर चल रहा है। पुलिस ने बताया कि सुमित कुमार पहले से गिरफ्तार किए गए भरत कुमार का बिजनेस पार्टनर है। पुलिस अब रिमांड में गैंगस्टरों की मदद करने के मामले में सुमित से पूछताछ करेगी, जिसमें कई खुलासे होने की उम्मीद है।