फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखना चो दवाइयों का डंपिंग ग्राउंड : स्वास्थ्य विभाग ने दवाइयां कब्जे में लेकर सैंपल जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई कर गाजीपुर क्षेत्र के सुखना चो के किनारे भारी मात्रा में फेंकी गई दवाइयों को कब्जे में लेकर सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल स्वास्थ्य कर्मचारी रुपिंदर सिंह और लखविंदर पाल सिंह ने मौके का निरीक्षण किया और वहां पड़ी दवाइयों को इकट्ठा किया। टीम ने दवाइयों को अपने कब्जे में लेने के बाद उन्हें जांच के लिए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ढकोली के अधिकारियों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुखना चो के किनारे भारी मात्रा में दवाइयां मिलने से इलाके में हड़कंप की स्थिति थी। दवाइयां देखने पर सामने आया था कि दवाइयों की एक्सपायरी डेट और बैच नंबर मिटाए गए थे। अब स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने में जुट गया है कि आखिर ये दवाइयां यहां किसने फेंकीं और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर दवाइयां फेंकने जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।




हमें मौके से काफी मात्रा में एक्सपायर हो चुकी दवाइयां मिली हैं, इनमें से कोई भी दवाई खतरनाक नहीं है। इन दवाइयां में कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और मल्टीविटामिन है। इससे धरती को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। वैसे इस तरह दवाइयां फेंकना एक गंभीर मुद्दा है, इसकी गहनता से जांच की जाएगी और जो भी इसके लिए दोषी मिलेगा उसके खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - डॉ गगनदीप सिंह, सीनियर मेडिकल अफसर, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें